एक्सप्लोरर
पीएम मोदी से मिले बॉलीवुड के सितारे, गांधी जी की 150वीं जयंती पर कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल पीएम आवास पर फिल्मी दुनिया के दिग्गजों के साथ साथ दूसरे कलाकारों से भी मुलाकात की। महात्मा गांधी की जयंती 150 वर्ष पूरे होने के मौके पर पीएम आवास पर ये सभी दिग्गज जुटे थे। इसमें आमिर खान, शाहरुख खान, राजकुमार हिरानी, आनंद एल राय, कंगना रनौत, एकता कपूर, सोनम कपूर के साथ छन्नू लाल मिश्रा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, गांधीजी सादगी के पर्याय हैं, उनके विचार दूर-दूर तक गूंजते हैं। रचनात्मकता की शक्ति अपार है। हमारे राष्ट्र के लिए रचनात्मकता की इस भावना का भरपूर उपयोग करना आवश्यक है। महात्मा गांधी के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए फिल्मों और टेलीविजन की दुनिया के कई लोग बेहतरीन काम कर रहे हैं।
और देखें


























