एक्सप्लोरर
बीजेपी सांसद से मांगी 10 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी | Ganga Prime
भदोही के भाजपा सांसद रमेश बिंद ने एक सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि किसी ने फोन करके 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. ऐसा नहीं करने पर उन्हें और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी है. जिसके बाद सांसद रमेश बिंद ने लखनऊ के आसियान थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. वहीं सांसद की शिकायत पर पुलिस ने उस नंबर की जांच की, जिससे सांसद को धमकी भरी कॉल आई थी. फोन नंबर प्रयागराज का है, जिसकी लोकेशन फिलहाल गोवा में मिली है.
और देखें























