एक्सप्लोरर
बरेली मेडिकल कॉलेज में बड़ी लापरवाही, पानी का पाइप फटा, अस्पताल में भरा पानी | ABP Ganga
बरेली में एक मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां कोविड मरीजों के लिए बनाए गए अस्पताल में पानी का पाइप फटने से अचानक बारिश का पानी भर गया। अस्पताल के अंदर जहां पर मरीजों के लिए बेड की व्यवस्था की गई थी। वहां बीच में ही पाइप फट गया और कमरे के बीचों-बीच झरने की तरह पानी बहने लगा। थोड़ी ही देर में वार्ड में चारों तरफ पानी ही पानी दिखने लगा। जिसके बाद कुछ मरीजों ने ट्विटर पर इसकी शिकायत की। ट्विटर पर शिकायत होने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन होश में आया और आनन-फानन में व्यवस्था दुरुस्त की।
और देखें
























