एक्सप्लोरर
हिमालयन जौलीग्रांट जिला अस्पताल में सेवाएं बदहाल, परेशान मरीज। Hospital in Uttarakhand
टिहरी में हिमालयन जौलीग्रांट जिला अस्पताल बौराड़ी में स्वास्थ्य सुविधाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं.. दूर दराज से आने वाले मरीजों को छोटी-छोटी बीमारी के लिए हिमालयन जौलीग्रांट के डॉक्टरों की ओर से रेफर कर दिया जा रहा है.. जिससे मरीज खासे परेशान हैं.. प्रतापनगर के माजफ से पहुंचे एक मरीज के पैर का ऑपरेशन करने के बाद उसे जौलीग्रांट देहरादून रेफर कर दिया गया.. जिससे परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश जताया.. परिजनों का कहना है कि हमारे मरीज के पैर में हल्का सा इंफेक्शन था.. जिसका डाक्टरों ने इतना बड़ा ऑपरेशन कर दिया और बाद में स्थिति गंभीर बताकर रेफेर किया जा रहा है..
और देखें

रुमान हाशमी, वरिष्ठ पत्रकार
Opinion




















