एक्सप्लोरर
सुलभ शौचालय में सावधान !
अगर आप दिल्ली या एनसीआर में रहते हैं.. और सुलभ शौचालय का प्रयोग करते हैं.. तो ये खबर आपके लिए बेहद ही जरूरी है.. क्योंकि यहां भी अब आप महफूज नहीं हैं.. पता लगा आप शौच के लिए गए.. और बदमाशों ने आपके साथ शौचालय के अंदर ही लूट कर ली.. जी हां.. चौंकिए मत.. क्योंकि ऐसा हुआ है दिल्ली से सटे गाजियाबाद के सबसे पॉश इलाके राज नगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर में.. यहां बुधवार को LIC का एक कर्मचारी शौचालय के लिए जैसे ही पहुंचा.. पीछे से बाइक सवार दो हथियारबंद बदमाशों ने उसके साथ लूट कर ली.. ((शख्स की कनपटी पर बदमाशों ने पिस्टल लगाई और उससे तीन अंगूठी लूट ली.. और फरार हो गए.. ((इस दौरान कोई भी कुछ नहीं कर सका.. आपको बतादें कि जिस जगह पर ये वारदात हुई.. वहां से चंद कदमों की दूरी पर जिला अदालत, जिला मुख्यालय और पुलिस कप्तान का दफ्तर भी है.. ऐसे में इस लूट से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है..
और देखें

रुमान हाशमी, वरिष्ठ पत्रकार
Opinion
























