एक्सप्लोरर
नोमेंस लैंड पर कब्जा करने की कोशिश
टनकपुर में नेपाल बॉर्डर नोमेंस लैंड पर नेपाल अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। पिलर संख्या 811 के पास नेपाल की तरफ से तारों की बाड़ की गई है, जिस वजह से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि ये बाड़ नेपाल के लोगों ने लगा ईहै। हालांकि बॉर्डर पर मौजूद एसएसबी जवानों ने नेपाल की इस हिमाकत का विरोध किया। इसी विवाद को लेकर दोनों देशों के अधिकारियों के बीच बातचीत भी हुई। स्थानीय प्रशासन की तरफ से नेपाल से कहा गया है कि नोमेंस लैंड पर नेपाल अवैध कब्जे को हटाए। नेपाल प्रशासन की तरफ से अवैध कब्जे को तीन दिन के भीतर हटाने का भरोसा दिया गया है।
और देखें






























