एक्सप्लोरर
गांधी परिवार के करीबी ने कर दी थी कांग्रेस से बगावत
सियासत के अतीत की यादों का ये किस्सा गांधी-नेहरू परिवार से जुड़ा हुआ है। वर्तमान की अकबरपुर और पूर्व में बिल्हौर लोकसभा सीट पर हमेशा स्थानीय नेताओं का बोलबाला रहा। स्थानीय नेता ही यहां से चुनाव लड़ते और जीतते रहे, लेकिन जनता दल के गठन के दौरान एक वक्त ऐसा आया, जब बिल्हौर सीट से कोई बाहरी पहली बार चुनावी मैदान में लड़ने आया और जीता भी। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि नेहरू-गांधी परिवार के ही सदस्य अरुण नेहरू थे।
और देखें




























