एक्सप्लोरर
Akhilesh Yadav का योगी सरकार पर तंज, कहा- ये जश्न क्यों मना रहे हैं ?
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक व्यक्तिगत कार्यक्रम में शामिल होने कन्नौज पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सरकार द्वारा अपने 4 साल के कार्य पर मनाए जा रहे जश्न पर टिप्पणी की। अखिलेश ने कहा कि यह जो भाजपा की सरकार मुख्यमंत्री व उनके लोग 4 साल पूरे होने पर जश्न मना रहे है। उसको जनता समझ नहीं पा रही है। जनता यह जानना चाहती है कि मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी ने कौन से काम किए हैं जिन कामों से जनता का और जनता के बीच में उनके लिए कुछ काम हुआ हो।
और देखें


























