एक्सप्लोरर
Prayagraj: शराब की दुकानें खुली हैं तो धार्मिक स्थल बंद क्यों- अखाड़ा परिषद | ABP Ganga
शराब की दुकानों के खुलने के बाद अब धार्मिक स्थलों को भी आम श्रद्धालुओं के लिए खोले जाने की मांग उठने लगी है। हरिद्वार के धर्माधीशों और काशी विद्वत परिषद के बाद अब साधु-संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने भी धार्मिक स्थलों को खोले जाने की मांग उठाई है। अखाड़ा परिषद इस बारे में कल देश के प्रधानमंत्री- गृह मंत्री और यूपी के सीएम को औपचारिक तौर पर चिट्ठी भी भेजेगा। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का कहना है कि इस मुश्किल वक्त में शराब की दुकानों को खोला जाना पूरी तरह से गलत है और अगर सरकार के सामने किसी तरह की कोई मजबूरी भी है तो फिर मठ मंदिरों समेत दूसरे धार्मिक स्थलों को भी खोले जाने की इजाज़त दी जानी चाहिए। महंत नरेंद्र गिरि ने कहा है कि पूजा स्थलों पर लोग वैसे भी अनुशासित तरीके से रहते हैं।
और देखें




























