एक्सप्लोरर
Priyanka Gandhi को आगरा के डीएम का जवाब, ट्वीट में शेयर की सूचना को बताया गलत | ABP Ganga
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के ट्वीट पर आगरा के डीएम प्रभु एन सिंह ने जवाब दिया है। प्रियंका गांधी ने एक खबर को ट्वीट करते हुए योगी सरकार पर हमला किया था। उन्होंने ट्वीट में लिखा था, 'आगरा में 48 घंटे में भर्ती हुए 28 कोरोना मरीजों की मृत्यु हो गई। यूपी सरकार के लिए कितनी शर्म की बात है कि इसी मॉडल का झूठा प्रचार करके सच दबाने की कोशिश की गई। सरकार की नो टेस्ट-नो कोरोना पॉलिसी पर सवाल उठे थे, लेकिन सरकार ने उसका कोई जवाब नहीं दिया। अगर यूपी सरकार सच दबाकर कोरोना मामले में इसी तरह लगातार लापरवाही करती रही तो बहुत घातक होने वाला है।'
इसके बाद आगरा डीएम प्रभु एन सिंह ने ट्वीट कर जवाब दिया कि जिस मीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया गया है, वह गलत है। उन्होंने लिखा इस मीडिया रिपोर्ट में अब तक हुए कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु के सम्बन्ध में डेथ ऑडिट का हवाला दिया गया है। पिछले 109 दिनों में आगरा में अबतक कुल 1136 केस एवं 79 मृत्यु हुई है। "पिछले 48 घंटों में भर्ती हुए 28 कोरोना मरीजों की मृत्यु" की खबर असत्य है।

और देखें