एक्सप्लोरर
मुंबई के डोंगरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 40 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका ।
मुंबई के डोंगरी इलाके में मंगलवार को एक चार मंजिला इमारत गिर गई। इमारत के मलबे में 40 - 50 लोगों के फंसे होने की आशंका है। दमकल विभाग और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और राहत बचाव कार्य जारी है। NDRF के मुताबिक, संकरी गली होने के कारण बचाव कार्य में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।बता दें की मुंबई में लगातार हो रही तेज़ बारिश के कारण लोग बेहद परेशान हैं। बारिश के पानी से इमारतों के सील जाने से हादसे हो रहे हैं। आस पास की कई इमारतों को खाली कराया गया है।
और देखें




























