एक्सप्लोरर
होमगार्डों की ये दिवाली... बुरे वक्त वाली ! 25 हजार होमगार्डों की नौकरी पर खतरा
दिवाली से पहले ही यूपी पुलिस के होमगार्डों के लिए बुरी खबर आ चुकी है. उनकी ये दिवाली मायूसी वाली हो सकती है, क्योंकि यूपी सरकार ने यूपी पुलिस में 25 हजार होम गार्डों की ड्यूटी खत्म करने का फैसला लिया है. इसके लिए प्रयागराज पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी हो चुके हैं. दरअसल, ये सबकुछ हाईकोर्ट के उस आदेश के बाद हुआ है, जब हाईकोर्ट ने होमगार्डों के वेतन बढ़ाने के आदेश दिए थे. जिसके बाद एक दिन का भत्ता बढ़ाकर 672 रुपये कर दिया गया था, लेकिन अब इसका असर ऐसा है कि लॉ एंड ऑर्डर में लगे 32 फीसदी होमगार्डों की नौकरी जा रही है. इसके साथ ही अब होमगार्डों को 25 दिनों के बजाए 15 दिन ही ड्यूटी मिलेगी।
और देखें



























