एक्सप्लोरर
UP Election: Akhilesh और Jayant की मीटिंग में सीट बंटवारे का मुद्दा क्यों नहीं सुलझ रहा?
सपा और रालोद के बीच सीट बंटवारे को लेकर बैठकों का सिलसिला लंबा हो चला है । इसकी वजह कुछ सीटों पर फंसा पेच है। रालोद की कोशिश कम से कम 40 सीटों पर चुनाव लड़ने की रही है। सूत्रों की मानें तो सपा, रालोद को 36 सीटें देने को तैयार है। लेकिन बात 4 सीटों पर अटकती रही। जिसका पेच सुलझाने के लिए जयंत और अखिलेश को बार-बार आमने सामने की बैठक करनी पड़ रही है। लेकिन एक दूसरे की तारीफ से ज्यादा बैठक से अब तक कुछ ठोस निकलकर नहीं आ पाया है। जबकि चुनाव सिर पर हैं।
और देखें

























