Kanpur Dehat : एक योजना का दो बार लोकार्पण ! पहले CM योगी, फिर मंत्री....जानें पूरा मसला ?
कानपुर देहात में सीएम योगी की ओर से लोकार्पण की गई योजना का पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने दोबारा लोकार्पण कर दिया....जिसके बाद भाजपा की पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक आमने सामने आ गई हैं....बताया जा रहा है कि, मामला कानपुर देहात की रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र का है....जहां की पूर्व विधायक निर्मला शंखवार ने वर्तमान विधायक पूनम शंखवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं....पूर्व विधायक का कहना है कि जिस योजना का लोकार्पण इसी साल जनवरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर चुके हैं। उसी योजना का दोबारा लोकार्पण पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के हाथों करवा कर वर्तमान विधायक पूनम शंखवार ने गलत किया है।...वहीं समाजवादी पार्टी को इस मामले को लेकर भाजपा पर चुटकी लेने का मौका मिल गया....






















