Uttarakhand विधानसभा में अनुपूरक बजट पारित, आइये जानते हैं 4 महीने के लेखानुदान में क्या-कुछ है?
उत्तराखंड में विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सरकार की ओर से पेश लेखानुदान पारित किया गया। इससे पहले सदन के पहले दिन लेखानुदान को सदन के पटल पर रखा गया था। लेखानुदान में नए वित्तीय वर्ष 2022-23 में वेतन-भत्तों, पेंशन समेत सरकारी कामों के लिए जरूरी बजट को शामिल किया गया है। नए वित्तीय वर्ष के पहले चार महीनों के लिए 21 हजार 116 करोड़ की राशि का लेखानुदान पारित किया गया है। सालाना बजट के इस एक तिहाई हिस्से में भी धामी सरकार ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य समेत अवस्थापना विकास कामों के लिए सरकारी खजाना खोला है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन और स्थानीय निकायों के लिए भी बड़ी धनराशि की व्यवस्था की गई है।और अब विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है.


























