एक्सप्लोरर
जानिए इस साल कब बंद होंगे चारों धाम के कपाट ? | Char dham Uttarakhand News
विश्व प्रसिद्ध चार धाम के कपाटों की शीतकाल के लिए बंद होने की तिथियां घोषित हो गई हैं। विजयदशमी के अवसर पर धामों के कपाट बंद करने की तिथि तय की गई। केदारनाथ धाम के कपाट 26 अक्टूबर को भैया दूज के दिन बंद होंगे, बद्रीनाथ जी के कपाट 19 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर बंद होंगे। साथ ही मां गंगोत्री जी के कपाट 26 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे और मां यमुनोत्री जी के कपाट भैया दूज के दिन 27 अक्टूबर को बंद होंगे।
और देखें

























