Firozabad मेडिकल कॉलेज में धूल फांक रहे वेंटीलेटर अब बचाएंगी जिंदगियां | Mudde Ki Baat
कोरोना संकट के बीच जहां अस्पतालों में पैर रखने तक को जगह नहीं है। वेंटिलेटर की कमी के चलते मरीज फर्श पर लेटकर इलाज करा रहे हैं। वहीं, ऐसे हालातों के बीच शहर के मेडिकल कॉलेज में काफी संख्या में रखे वेंटिलेटर धूल फांक रहे थे। मामला संज्ञान में आने पर मेडिकल कॉलेज में रखे वेंटिलेटरों को विभिन्न अस्पतालों में भिजवाया गया। जानकारी देते हुए प्रभारी सीएमएस डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि हमारे यहां 114 वेंटिलेटर आए थे। इनमें से कुछ को अस्पताल के प्रयोग में ले लिया गया, जबकि 50 वेंटिलेटर लखनऊ के कैंसर हॉस्पिटल, 15 प्रयागराज के मेडिकल कॉलेज और 10 आगरा के आर्मी हॉस्पिटल भेजे गए हैं। इस तरह 75 वेंटिलेटर भेजे गए हैं।






























