Zila Panchayat Adhyaksh Chunav: रायबरेली में Congress के हार के बाद विधायक ने अपनी ही पार्टी को दे डाली नसीहत
क्या किसी पार्टी का विधायक अपनी पार्टी के किसी उम्मीदवार के चुनाव में हारने पर खुश हो सकता है? आप कहेंगे नहीं लेकिन रायबरेली में ऐसा हो रहा है । जहां कांग्रेस ने अपना जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारा था । रायबरेली अकेला ऐसा जिला था जहां कांग्रेस ने अपना जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार उतारा। इतना ही नहीं रायबरेली में कहने को उसके दो-दो विधायक हैं समाजवादी पार्टी ने भी उसे अपना समर्थन दिया था । लेकिन इन सबके बावजूद कांग्रेस के जिला पंचायत पद की उम्मीदवार आरती सिंह रायबरेली में चुनाव हार गई और अब रायबरेली के हरचंदपुर से कांग्रेस के विधायक राकेश प्रताप सिंह कह रहे हैं कि दरअसल यह सोनिया गांधी की हार है। कांग्रेस की हार है। साथ ही कांग्रेस को अपनी नीतियों में बदलाव करने की नसीहत भी दे रहे हैं।


























