एक्सप्लोरर
Azamgarh: राधेश्याम यादव के घर पहुंचा बुलडोजर तो आरोपी ने कहा- 'साहब मैं हाजिर हूं मेरा घर मत गिराइए'
आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र में जब गैंगस्टर के आरोपी राधेश्याम यादव के घर प्रशासन बुलडोजर लेकर पहुंचा तो आरोपी ने खुद ब खुद सरेंडर कर दिया । आरोपी राधेश्याम यादव कई महीनों से फरार चल रहा था । अवैध शराब की पैकिंग के मामले में उस पर गैंगस्टर लगा था। कई बार नोटिस के बावजूद वह हाजिर नहीं हो रहा था। आज सुबह थानेदार फोर्स के साथ बुलडोजर लेकर उसके घर कार्रवाई के लिए पहुंच गया। आनन-फानन में यह सूचना आरोपी राधेश्याम तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही वह भागा भागा थाने पहुंच कर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया और बोलने लगा.. साहब मैं हाजिर हूं मेरा घर मत गिराइए...
और देखें




























