स्वामी के लिए अखिलेश ने Richa Singh और Roli Tiwari को बाहर निकाल दिया!
यूपी में रामचरितमानस पर मचे महाभारत के बीच समाजवादी पार्टी ने बड़ा एक्शन लिया है... पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ मोर्चा खोलने वालीं दोनों पार्टी नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है... सपा ने रोली तिवारी मिश्रा और ऋचा सिंह को निष्कासित कर विरोध करने वालों को संदेश दिया... वहीं अखिलेश ने भी इशारों-इशारों में अपने टीवी पैनलिस्ट को सांप्रदायिक मुद्दों पर बोलने से बचने की नसीहत दी है, जो कहीं ना कहीं स्वामी प्रसाद मौर्य को संदेश देने की कोशिश है... माना जा रहा है कि स्वामी के विवादित बयान का विरोध करने वाली नेताओं को निष्कासित किए जाने का भी पार्टी में विरोध हो सकता है।

























