एक्सप्लोरर
UP Flood : अभी 36 गांव बाढ़ की चपेट में | ABP Ganga Hindi
गोरखपुर में घाघरा, रोहिन के बाद राप्ती ने भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है.हर रोज दर्जनभर गांव बाढ़ से घिर रहे हैं.वर्तमान में 36 गांव बाढ़ से घिर चुके हैं.वहीं ग्रामीणों की सुविधा के लिए 55 छोटी-बड़ी नाव को लगाया गया है.36 गांव के बाढ़ से घिर जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है.इसके साथ ही शहर का गुरु गोरखनाथ घाट और बैकुण्ठ धाम भी पानी में डूब गया है.शहर के निचले इलाके में भी पानी इतना बढ़ गया है कि लोगों के घर डूब गए हैं.
और देखें





























