एक्सप्लोरर
Hard Quarantine की वजह से नहीं होगा Brisbane Test? जानिए पूरा मामला | IND vs AUS 4th Test
भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच भले ही सिडनी में चल रहा हो लेकिन एक्शन 900 km दूर ब्रिस्बेन में दिख रहा है. दरअसल, क्वींसलैंड प्रांत की सरकार चाहती है कि भारतीय टीम के खिलाड़ी 'Hard Quarantine' करें. Hard Quarantine के तहत भारतीय टीम के खिलाड़ी सिर्फ प्रैक्टिस और मैच खेलने के लिए अपने कमरों से बाहर निकल सकेंगे. इसके अलावा खाना खाने, टीम मीटिंग आदि जैसे काम उन्हें कमरे के भीतर से ही करने होंगे. यह Quarantine इतना सख्त होगा कि भारतीय टीम के खिलाड़ियों को होटल के अंदर भी घूमने की इजाजत नहीं होगी.
और देखें

























