एक्सप्लोरर
China Pneumonia Update: चीन में नए वायरस से बीजिंग में फैली दहशत, देखिए ये रिपोर्ट | ABP News
चीन ने कहा है कि उनके यहां ज्यादातर बच्चों में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी फैल रही है. इसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)ने बीजिंग से इस रहस्यमयी बीमारी के बारे में ज्यादा जानकारी मांगी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीनी अस्पताल बीमार बच्चों से भरे हुए हैं. इन बच्चों को सांस से संबंधी समस्या आ रही है. डब्ल्यूएचओ ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के चीनी अधिकारियों ने 12 नवंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और चीन में सांस संबंधी बीमारियों में इजाफे की जानकारी दी है.
और देखें




























