Rahul Gandhi के नेता प्रतिपक्ष बनने से उनके पास क्या-क्या शक्तियां होंगी? | Opoosition Leader
Opoosition Leader In Lok Sabha: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद सरकार गठित हो गई. इसके बाद से लगातार इस बात पर चर्चा की जा रही थी कि सदन में विपक्ष का नेता कौन होगा? अब इस चर्चा पर भी विराम लग गया है और उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद और कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता होंगे. इस बात की घोषणा कांग्रेस पार्टी की ओर से की गई. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता होंगे. ये फैसला कांग्रेस बैठक में लिया गया है. इस बाबत कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने प्रोटेम स्पीकर को पत्र लिखा और ये बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी होंगे.





















