एक्सप्लोरर
Wayanad Landslide: वायनाड लैंडस्लाइड में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा, 49 लोगों की हुई मौत |Kerala News| ABP NEWS
Kerala Landslide News: केरल के वायनाड जिले में भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ है, जिसमें सैकड़ों लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है. ये हादसा वायनाड जिले के मेप्पडी, मुंडक्कई टाउन और चूरल माला में मंगलवार (30 जुलाई) तड़के हुआ. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि भूस्खलन की चपेट में आकर 49 लोगों की मौत हुई है. हालांकि, जिला प्रशासन ने पुष्टि की है कि चार लोगों की मौत हुई है, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है. भूस्खलन की चपेट में आकर घायल हुए 50 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है. भारी बारिश के दौरान रात करीब एक बजे मुंडक्कई टाउन में पहला भूस्खलन हुआ.
न्यूज़
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
और देखें
























