चिलचिलाती गरमी में मतदान के लिए लाइन में लगे मतदाता | Lok Sabha polls | Phase 7 Voting
लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग आज यानी शनिवार (1 जून) को हो रही है. मतदान की शुरुआत सुबह 7 बजे से हुई. सातवें चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. तीसरे चरण में 10.06 करोड़ मतदाता 904 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने वाले हैं. पंजाब में सबसे ज्यादा उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. राज्य में 328 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होने वाला है. लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण में 5.24 करोड़ पुरुष और 4.82 करोड़ महिला मतदाता हिस्सा ले रहे हैं. सातवें चरण के बड़े चेहरों की बात करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मीसा भारती तक कई नाम चुनावी समर में उतरे हैं.

























