एक्सप्लोरर
Kashipur में 5 Mazaron पर चला Bulldozer, 15 दिन के Notice के बाद कार्रवाई | Breaking
उत्तराखंड के काशीपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में कुंडेश्वरी इलाके में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई पांच मजारों को ध्वस्त कर दिया गया है। इन अवैध मजारों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की है। कार्रवाई से पहले इन मजारों के संचालकों को 15 दिन का नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में उनसे जमीन से जुड़े वैध दस्तावेज पेश करने को कहा गया था। हालांकि, दस्तावेज मुहैया नहीं कराए जाने के बाद इन मजारों को हटा दिया गया। यह कार्रवाई नियम-कानूनों की अनदेखी कर सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण के खिलाफ सरकार के अभियान का हिस्सा है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में अब तक कुल 537 अवैध मजारों को हटाया जा चुका है। यह अभियान सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए चलाया जा रहा है।
न्यूज़
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion



















