UP महिला आयोग ने लिए बड़े फैसले, जारी किया प्रस्ताव | Breaking News
क्या यूपी में अब पुरुष टेलर नहीं होंगे....क्या अब जिम में महिलाओं को फिमेल ट्रेनर ही ट्रेनिंग देंगी.... ये वो सवाल हैं जो इस वक्त यूपी में चर्चा का हॉट टॉपिक बने हुए हैं..... दरअसल यूपी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर राज्य महिला आयोग ने कई अहम फैसले लिए हैं..... इस फैसले में क्या-क्या है, वो आपको बताते हैं - जिम और योगा सेंटर महिला ट्रेनर हो, सत्यापन जरूरी है - जिम मेंं एंट्री लेने वाले से पहचान पत्र की कॉपी ली जाए - जिम का सीसीटीवी एक्टिव स्थिति में हो - स्कूल की बस में महिला गार्ड या महिला टीचर हो - बुटीक में नाप लेने के दौरान महिला टेलर और CCTV हो - डांस ट्रेनिंग के दौरान महिला ट्रेनर और CCTV हो - और महिलाओं से संबंधित दुकानों में महिला कर्मचारी का होना जरूरी है.

























