Top News | वायनाड में भारी तबाही ने बाद बढ़ा मौत का आंकड़ा | Waynad Landslide | ABP News
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार (1 अगस्त) को वायनाड पहुंचे हैं. इस दौरान दोनों नेताओं ने स्थिति का जायजा लेने के साथ ही पीड़ितों से मुलाकात भी की. राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें वैसी ही भावनाएं महसूस हो रही हैं जैसी 1991 में उनके पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मौत के समय हुई थीं. इस विनाशकारी भूस्खलन में बहुत से ज्यादा लोग मारे गए और बहुत घायल हुए हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार (1 अगस्त) को कहा कि केरल के वायनाड में भूस्खलन से हुई तबाही को देखना दर्दनाक है. अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र का दौरा करने को दौरान राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें वैसी ही भावनाएं महसूस हो रही हैं जैसी 1991 में उनके पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मृत्यु के समय हुई थीं.




























