Top 100 News: PM Modi आज पोलैंड और यूक्रेन के दौरे पर होंगे रवाना | Latest News in Hindi | Headlines
प्रधानमंत्री मोदी आज पोलैंड और यूक्रेन के दौरे पर रवाना होंगे..पीएम मोदी दो दो पोलैंड में रहेगे....यूरोपीय देश पोलैंड में 45 साल में पहली बार भारत के किसी प्रधानमंत्री का दौरा होगा...साल 2022 में यूक्रेन और रूस की जंग में फंसे भारतीय छात्रों को सुरक्षित वापस लाने में पोलैंड ने काफी सहायता की थी. पोलैंड के बाद पीएम मोदी 23 अगस्त को यूक्रेन की यात्रा पर जाएंगे. पीएम मोदी पोलैंड की राजधानी वारसॉ से यूक्रेन की राजधानी कीव तक ट्रेन से जायेंगे.. क्योंकि रूस के हमले की शुरुआत के बाद से कीव में फ्लाइट सर्विस बंद है. ऐसे में जब पीएम मोदी यूक्रेन दौरे के दौरान ट्रेन रेल फोर्स वन में सवार होंगे, तो वह सिर्फ एक यात्रा नहीं कर रहे होंगे बल्कि वो उन वर्ल्ड लीडर्स की सूची में शामिल हो जाएंगे जिन्होंने इस सफर को पूरा किया है.






























