Saif Case में Mumbai की सुरक्षा को लेकर इस Bollywood अभिनेत्री ने उठाए गंभीर सवाल
सैफ अली खान पर जानलेवा हमले की घटना 16 जनवरी को हुई उसके बाद से पुलिस जांच में लगी हुई है और कई लोगों से पूछताछ कर रही है. ऐसे में एक खबर और आई है कि मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. सूत्रों ने दावा किया है कि जिस शख्स को हिरासत में लिया गया था ट्रेन से ट्रेवल कर रहा था. पुलिस को सूचना मिली थी कि जिस संदिग्ध की तलाश वो कर रहे हैं वो एक एक्प्रेस ट्रेन में ट्रेवल कर रहा है. इसके बाद लोकल पुलिस की मदद से उस यात्री को ट्रेन उतरवा लिया गया.सूत्र बता रहे हैं कि वो यात्री सैफ अली खान मामले के संदिग्ध की तरह दिखता है. पुलिस फिलहाल उसकी जांच कर रही है. अबतक किसी भी तरह का ठोस सबूत पुलिस के हाथ लगा नहीं लगा है.
























