जो मानस में पढ़ा वैसा ही स्वरूप मूर्तिकार ने गढ़ा | ABP News
रामलला की प्रतिमा की पहली झलक की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. आइए नजर डालते हैं रामलला की मूर्ति की पहली झलक की तस्वीर और इसपर बनी आकृति पर-बताया जाता है कि रामलला की मूर्ति की लंबाई 4 फुट 3 इंच और चौड़ाई 3 फुट है. भगवान राम की मूर्ति निर्माण के लिए तो कई जगहों से पत्थर आएं लेकिन नेपाल, कर्नाटक और राजस्थान से आए पत्थरों में से किसी एक जगह के पत्थर का चुनाव हुआ है. गर्भ गृह में पांच वर्ष की आयु वाले राम की मूर्ति लगेगी जिसके हाथ में सोने का धनुष होगा जो पटना के महावीर मंदिर की ओर से आया है. गर्भ गृह काफी बड़ा है इसलिए शायद पुरानी मूर्ति दिखाई नहीं पड़ेगी, इसलिए नई मूर्ति लग रही है.चूंकि यहां पांच वर्ष के बालस्वरूप रामलला की मूर्ति रहेगी. इसलिए यहां सीता या हनुमानजी की नहीं प्रतीमा लगेगी. पूरा रामदरबार उसके ऊपर वाले तल पर बना है. आंखों से पट्टी प्राण प्रतिष्ठा के बाद ही हटेगी जिसे ‘नेत्र उन्मीलन’ विधि कहते हैं. भगवान के आंखों में पट्टी होती है और उसे खोला जाता है, फिर मंत्रों द्वारा प्राण प्रतिष्ठा की जाती है






























