ज्ञानवापी पर लड़ाई जारी जानिए आखिर क्या है सच्चाई? । Gyanvapi Row
सपा के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने ज्ञानवापी पर फिर से एकबार विवादित बयान दिया है, सांसद ने सवाल किया कि मुसलमान कोई अपनी मस्जिद बनाएगा, तो गैर इस्लामिक काम क्यों करेगा? उन्होंने कहा, "इस्लाम मूर्ति पूजा के खिलाफ है, यहां तक हुक्म है कि हम मस्जिद को जबरदस्ती किसी की जमीन पर कब्जा करके नहीं बना सकते. ज्ञानवापी मस्जिद की हौज में 'शिवलिंग' होने का झूठा प्रचार किया जा रहा है."
सांसद ने कहा कि इस नफरत की आग को नहीं बुझाया गया, तो मुल्क झुलस जाएगा. उन्होंने सभी लोगों से, चाहे वे हिंदू हों या मुस्लिम या विभिन्न विपक्षी दलों से संबंधित हों, इस गलत और नापाक प्रचार को रोकने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि यह आवश्यक है, क्योंकि मुसलमानों की हर मस्जिद और पवित्र स्थान को संदेह की नजर से देखा जा रहा है.



























