एक्सप्लोरर
आतंकी साजिश नाकाम,जम्मू पुलिस ने मार गिराया ड्रोन, IG मुकेश सिंह बोले-'बड़ा धमाका हो सकता था'
जम्मू पुलिस ने पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की एक और नापाक साजिश को नाकाम करते हुए एक ड्रोन को मार गिराया है. इस ड्रोन में 5 किलो आईईडी लगी हुई थी.
जम्मू के आईजी मुकेश सिंह ने बताया कि गुरुवार रात को जम्मू पुलिस को यह सूचना मिली थी कि पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद जम्मू में ड्रोन के ज़रिए विस्फोटक गिराने वाला है. उन्होंने कहा कि इस सूचना के आधार पर जम्मू पुलिस ने संदिग्ध इलाके में एक एम्बुश लगाया और रात करीब 1 बजे जैसे ही पाकिस्तान की तरफ से यह ड्रोन भारतीय सीमा में करीब 6.5 किलोमीटर अंदर आया और पेलोड गिराने लगा उसी समय इस पर फायरिंग की गई और ड्रोन को गिराया गया.
न्यूज़
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion





















