Swati Maliwal Assault Case: 'ऐसा सीएम महिला को क्या सुरक्षा देगा'- Nirmala Sitharaman | ABP News |
Delhi News: स्वाति मालीवाल मामले में एबीपी न्यूज़ के पास एफआईआर की कॉपी आई है...इसमें स्वाति मालीवाल ने कहा कि विभव कुमार ने मेरे सिर और गर्दन पर कई बार हमला किया...पिटाई के साथ ही स्वाति ने धमकाने का आरोप भी लगाया है...गाली गलोज करने का भी आरोप लगाया है...बता दें कि इस मामले में दिल्ली पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है...सूत्रों ने बताया कि क्राइम ब्रांच भी जांच में शामिल रहेगी...वहीं, विभव कुमार की तलाश जारी है. अब राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने स्वाति मालीवाल के मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि हमने विभव कुमार को दूसरा समन भेजा है. वहीं, अब निर्मला सीतारमण ने प्रेस कांफ्रेंस कर सीएम केजरीवाल पर निशाना साधा है...उन्होंने कहा कि ऐसा सीएम महिलाओं की क्या सुरक्षा करेगा.

























