Joshimath Sinking : धंसते जोशीमठ मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज | Abp news
उत्तराखंड का जोशीमठ इन दिनों सुर्खियों में है. यहां की जमीन धंस रही है जिसके चलते सैकड़ों घरों में दरारें आ गई हैं. अभी तक 148 भवनों को अनसेफ चिह्नित करते हुए इसे रहने योग्य नहीं माना था. इस बीच जोशीमठ का मामला सुप्रीम कोर्ट का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. जिस पर सोमवार (16 जनवरी) को सुनवाई होनी है. जोशीमठ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किए जाने की मांग उठ रही है.
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने जोशीमठ संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. इस याचिका को 16 जनवरी को सूचीबद्ध किया गया है. याचिका को लेकर प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, पीएस नरसिंह और जेपी पारदीवाला की पीठ में सुनवाई होनी है.

























