एक्सप्लोरर
COVID 19: UP के CM Yogi बोले-'सभी जिलों में सैंपल लेने की व्यवस्था, कोरोना की जांच के लिए 10 लैब'
कोरोना वायरस के केस लगातार देश में बढ़ते जा रहे हैं. अब तक 4 हजार से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं. वहीं उत्तर प्रदेश में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसको लेकर जानकारी दी.
योगी आदित्यनाथ ने कहा,''यूपी में अभी भी कोरोना के 308 केस हैं. इनमें तब्लीगी जमात से जुड़े राज्या में 168 केस हैं.'' योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा,'' सरकार निरंतर काम कर रही है. प्रदेश के अंदर 24 मेडिकल कॉलेज हैं. 14 मेडिकल कॉलेज ऐसे हैं जहां कोविड 19 की टेस्टिंग सुविधा नहीं है. यहां कोविड जांच के लिए सुविधा हो इसका निर्देश दिया गया है.'
और देखें

























