एक्सप्लोरर
UP: 69 हजार शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
उत्तर प्रदेश में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती पर तलवार लटकती नजर आ रही है. इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है. आंसर की पर उठे विवाद के बाद कोर्ट ने रोक लगाने का आदेश दिया है. जस्टिस आलोक माथुर की बेंच ने यह आदेश दिया. आपको बता दें कि एक तरफ आज से शिक्षकों की भर्ती की काउंसिलिंग शुरू होनी थी, लेकिन अब कोर्ट के इस आदेश के बाद शिक्षकों की भर्ती लटकती नजर आ रही है. कोर्ट सूत्रों के मुताबिक कुछ ही देर में ऑर्डर अपलोड कर दिया जाएगा.
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion























