एक्सप्लोरर
हैदराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, एक व्यक्ति की हुई मौत, चार घायल
हैदराबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. करीब 30 फीट ऊंचे फ्लाईओवर से एक तेज रफ्तार कार नीचे गिर गई. ये घटना हैदराबाद के भरत नगर में हुई है. जहां एक फ्लाईओवर के ऊपर से संतुलन खोकर एक तेज रफ्तार कार 30 फ़ीट ऊंचाई से नीचे गिरी. यह कार कुकटपल्ली से एस आर नगर की तरफ जा रही थी. कार में कुल छह लोग सवार थे. इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और एक व्यक्ति सुरक्षित है.
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion























