एक्सप्लोरर
Nirbhaya Case: कोर्ट की सुनवाई पर निर्भया के परिवार के वकील से खास बातचीत
सात साल हो गए देश की बेटी निर्भया के परिवार को इंसाफ का इंतजार करते हुए, और ये इंतजार तब है, जब उन दरिंदों को फांसी की सजा सुनायी जा चुकी है. लेकिन कानूनी दांव-पेंच में फांसी उलझ गयी, दोषियों की तरफ से अलग-अलग अपीलों में इसे फंसा दिया गया है. बेटी के लिए इंसाफ का इंतज़ार करती निर्भया की मां को कोर्ट में याचिका देनी पड़ी कि उनकी बेटी के गुनहगारों को जल्द से जल्द फांसी दी जाए. आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में निर्भया मामले की सुनवाई टल गई है. यानी दोषियों की जल्द फांसी के लिए अभी और इंतजार करना होगा. कोर्ट अब इस मामले पर 18 दिसंबर दोपहर 2 बजे सुनवाई करेगा.
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion





















