एक्सप्लोरर
Lock Down: बिना किसी की मदद के दिहाड़ी मजदूरों और गरीबों को खाना खिला रहे शौर्य, देखिए पटना से ये रिपोर्ट
कोरोना महामारी से लड़ने के लिए देश में लॉकडाउन किया गया है, जिसका सबसे ज़्यादा प्रभाव दिहाड़ी मज़दूरों पर पड़ रहा है. जिनकी कमाई रोज़ के काम पर निर्भर था उन्हें काम मिलना बंद हो गया है और वो सड़क पर हैं.
इस बीच पटना के रहने वाले एक शख़्स कोरोना सेनानी बनकर लोगों की मदद करते दिखे. पटना के बैरिया के रहने वाले शौर्य, पेशे से प्राकृतिक डॉक्टर हैं. शौर्य की माने तो हर दिन जो बड़ी संख्या में लोग पैदल चलकर भूखे मीलों का सफ़र तय कर रहे हैं. या शहर में जो रिक्शावाला या दिहाड़ी मज़दूर है, जिसे दिनभर काम करने के पैसे मिलते थे वो अब सड़क पर आ गए हैं, उनके लिए शौर्य खाना का प्रबंध करते हैं.

और देखें