एक्सप्लोरर
यूपी सरकार से बीजेपी विधायक नाराज ? देखिए पूरा मामला
यूपी में बीजेपी के सौ से ज्यादा विधायकों ने राज्य में अफसरों की मनमानी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. आज विधानसभा में बीजेपी के विधायकों ने विधायक एकता जिंदाबाद के नारे लगाकर धरना भी दिया. इस मामले की शुरुआत गाजियाबाद के लोनी से विधायक नंद किशोर गुर्जर से हुई. फूड अफसर से मारपीट के मामले को विधायक ने सदन में उठाना चाहा तो पार्टी के कुछ नेताओं ने रोक दिया, जिसके बाद सदन में हंगामे की स्थिति बन गई. हाल ये हुआ कि सत्ता पक्ष के विधायकों के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही नहीं चली. विधायकों ने आज धरना दिया जो खत्म हो गया है लेकिन खबर ये है कि विधायक माने नहीं हैं और कल 11 बजे फिर से इस पर फैसला लिया जाएगा. बीजेपी के नाराज विधायकों को विपक्ष का इस मामले में साथ मिला है.
और देखें



























