एक्सप्लोरर
देश के 208 शिक्षाविदों ने PM Modi को लिखी चिट्ठी, लेफ्ट विंग पर लगाया बड़ा आरोप
JNU विवाद के बीच देश के 208 शिक्षाविदों ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है, जिसमें लेफ्ट विंग पर शिक्षण संस्थानों का माहौल खराब करने का आरोप लगाया है. चिट्ठी में लिखा गया है कि लेफ्ट विंग एक्टिविस्ट्स की गतिविधियों की वजह से कैंपस में पढ़ाई-लिखाई का काम बाधित होता है और इससे विश्वविद्यालयों का माहौल खराब हो रहा है. उधर, जेएनयू में हुई हिंसा में शामिल 53 लोगों की क्राइम ब्रांच अब तक पहचान कर चुकी है, जल्द ही इन लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है. लेफ्ट विंग छात्रसंघ ने हिंसा के पीछे विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस पर मिली भगत का आरोप लगाया है.
और देखें






























