संसद में Congress पर शाह का जोरदार हमला
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस 50 प्रतिशत से अधिक आरक्षण सीमा बढ़ाकर मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है. भले ही भाजपा के पास एक भी सांसद हो, लेकिन वह धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं देगी. कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह मुस्लिम पर्सनल लॉ का समर्थन करती है. मुस्लिम पर्सनल लॉ लाना देश में तुष्टीकरण की राजनीति की शुरुआत थी. अमित शाह ने राज्यसभा में संविधान पर चर्चा का जवाब देते हुए कांग्रेस पर हमला किया और कहा कि वोटबैंक की राजनीति कांग्रेस करती है, वोटबैंक की राजनीति हम नहीं कर रहे हैं. वोटबैंक की राजनीति करके मुस्लिम बहनों के साथ इतने दिनों तक अन्याय करने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है. हमने तो ट्रिपल तलाक समाप्त करके मुस्लिम माताओं-बहनों को अधिकार दिया. कांग्रेस ने मुसलमानों को पर्सनल लॉ दिया तो शरिया भी दे देते.


























