पहलवानों से मिले शाह...क्या अब निकलेगी नई राह ? | Wrestlers Protest
Wrestlers Protest Live: भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने आंदोलन से पीछे हटने की खबरों को खारिज किया है. पहलवानों ने सोमवार (5 जून) को कहा, "उनका आंदोलन खत्म नहीं हुआ है. इंसाफ मिलने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी." इस खबर के सामने आने के बाद दावा किया जाने लगा था कि पहलवानों के प्रदर्शन से खुद को अलग कर लिया है.
दरअसल, पहलवान साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट समेत अन्य पहलवानों ने भारतीय रेलवे की अपनी नौकरी फिर से ज्वाइन कर ली है. आपको बताते हैं कि पहलवान रेलवे में क्या करते हैं. भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले पहलवानों को सरकार ने नौकरी दी हुई है.

























