SC-ST Quota Within Quota: बिहार में बंद समर्थक और स्थानीय लोगों के बीच हुई झड़प । Breaking News | ABP NEWS
एससी-एसटी में सब कैटेगरी से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ भारत बंद का असर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दिख रहा है. भारत बंद के आह्वान पर बहुजन समाज पार्टी और अन्य संगठनों के लोग विभिन्न जिलों में प्रदर्शन कर रहे हैं. दुकानें बंद करवाई जा रही हैं और मार्केट नही खोलने की अपील की गई है. भारत बंद का असर, हाथरस, हापुड़, आगरा जैसे जिलों में दिख रहा है. उधर, पुलिस भी मौके पर नजर बनाए हुई है. दूसरी ओर प्रयागराज और आसपास के जिलों में भारत बंद पूरी तरह बेअसर है. सामान्य दिनों की तरह ही सड़कों पर दुकाने खुली हैं और आवाजाही हो रही है.बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता दोपहर 12:00 बजे जुलूस की शक्ल में पार्टी दफ्तर से कलेक्ट्रेट तक जाएंगे. कलेक्ट्रेट पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपेंगे..





























