Sandeep Chaudhary: वोटर का 90% जोर...बंगाल चला किस ओर? | Bengal Chunav | Mamata | TMC | PM Modi
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 ने एक बार फिर देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. जहां दिनभर हिंसा, बमबाजी और झड़पों की खबरें सुर्खियों में रहीं, वहीं दूसरी तरफ मतदाताओं की बढ़चढ़ की भागीदारी ने एक अलग ही कहानी लिख दी. शाम 5 बजे तक राज्य में करीब 90 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जो अपने आप में रिकॉर्ड के करीब पहुंचता आंकड़ा है. चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के मुताबिक, आखिरी एक घंटे में आमतौर पर 2 से 3 फीसदी तक मतदान और बढ़ता है. ऐसे में सवाल सीधा है कि क्या पश्चिम बंगाल इस बार 95 फीसदी मतदान का ऐतिहासिक आंकड़ा छू पाएगा? शाम 5 बजे तक राज्य में 89.93 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई. दिन की शुरुआत से ही कई इलाकों में लंबी कतारें देखी गईं. ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी बूथों तक, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचे. मालतीपुर में एक महिला मतदाता की बूथ पर मौत जैसी दुखद घटना भी सामने आई, लेकिन इसके बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 ने एक बार फिर देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. जहां दिनभर हिंसा, बमबाजी और झड़पों की खबरें सुर्खियों में रहीं, वहीं दूसरी तरफ मतदाताओं की बढ़चढ़ की भागीदारी ने एक अलग ही कहानी लिख दी. शाम 5 बजे तक राज्य में करीब 90 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जो अपने आप में रिकॉर्ड के करीब पहुंचता आंकड़ा है. चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के मुताबिक, आखिरी एक घंटे में आमतौर पर 2 से 3 फीसदी तक मतदान और बढ़ता है. ऐसे में सवाल सीधा है कि क्या पश्चिम बंगाल इस बार 95 फीसदी मतदान का ऐतिहासिक आंकड़ा छू पाएगा? शाम 5 बजे तक राज्य में 89.93 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई. दिन की शुरुआत से ही कई इलाकों में लंबी कतारें देखी गईं. ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी बूथों तक, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचे. मालतीपुर में एक महिला मतदाता की बूथ पर मौत जैसी दुखद घटना भी सामने आई, लेकिन इसके बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ.



















