Saif Ali Khan Attacked: हमलावर के पास से मिला बांग्लादेश का जन्म प्रमाण पत्र | ABP News
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से वार करने वाला शख्स पुलिस की पकड़ में आ गया है. मुंबई पुलिस ने आरोपी को बांद्रा के हीरानंदानी से गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है. अब मुंबई पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इस मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है और हमलावर से पूछताछ के बाद सामने आई जानकारी का खुलासा किया है. मुंबई पुलिस ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी का मुख्य नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है और उसकी उम्र 30 साल है. पुलिस ने कहा कि आरोपी के पास कोई भारतीय दस्तावेज नहीं है और उसके बांग्लादेशी होने का शक है. आरोपी 5-6 महीने पहले ही मुंबई आया था और हाउसकीपिंग एजेंसी में काम कर रहा था.
























