ब्रिटेन के लीड्स शहर में दंगे जैसे हालात, आखिर क्यों भड़की हिंसा
चुनाव खत्म होते ही हिंसा की आग में ब्रिटेन जलने लगा है. ब्रिटेन के लीड्स में दंगा भड़क उठा है. सड़कों पर जमकर उत्पात मचाया जा रहा है. पुलिस की गाड़ियों को तोड़ा जा रहा है, जगह-जगह आगजनी की जा रही है. हिंसा की डराने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं. लीड्स में भड़की हिंसा और दंगे का करण लोकल चाइल्ड केयर एजेंसी की तरफ से बच्चों को उनके माता-पिता से अलग करना और चाइल्ड केयर होम में रखना बताया जा रहा है.दरअसल, ब्रिटेन के लीड्स में दंगे जारी हैं. बीती रात (गुरुवार) लीड्स शहर में उस वक्त बवाल मच गया, जब उपद्रवियों ने एक डबल डेकर बस में आग लगा दी और पुलिस की गाड़ी को पलट दिया. बच्चों के लिए इन प्रदर्शनकारियों ने खूब तोड़फोड़ मचाया.






























