राहुल गांधी की पंजाब सीएम भगवंत मान को बड़ी नसीहत : 'अरविन्द केरजीवाल के दवाब में ना आए' | Punjab News
पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने सीएम भगवंत मान पर हमला करते हुए सरकार को दिल्ली से नहीं चलाने की बात की थी. अब भगवंत मान ने राहुल पर पलटवार किया है और कहा है कि मुझे मुख्यमंत्री पंजाब की जनता ने बनाया है न कि चन्नी की तरह राहुल गांधी ने. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पंजाब में उल्टा सीधा न ही बोलें तो अच्छा है.
भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए कहा कि राहुल जी, पंजाब में आप उल्टा सीधा न ही बोलें तो अच्छा है. मुझे मुख्यमंत्री पंजाब की जनता ने बनाया है और चन्नी जी को राहुल गांधी ने. आपने 2 मिनट में चुने हुए मुख्यमंत्री कैप्टन साहब को दिल्ली से बेइज्जत करके हटा दिया था. यात्रा में पंजाब के अध्यक्ष को धक्के पड़ रहे हैं. आप बोलते अच्छे नहीं लगते.




























